रिपोर्टर – बिजेंद्र शीर्षवाल
कैबिनेट मत्री सतपाल महाराज का अजय शर्मा के आवास पर हुआ भव्य स्वागत,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनकल्याण के निमित दो दिवसीय हरिद्वार भ्रमण के दौरान (सिंचाई मंत्री) उत्तराखंड सरकार सतपाल महाराज ने ज्वालापुर विधानसभा के दिनारपुर गाँव में अजय शर्मा के आवास पर आगमन होने पर अजय शर्मा के द्वारा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान सतपाल महाराज ने अजय शर्मा के आवास पर जलपान ग्रहण किया, जलपान के बाद क्षेत्र वासियों ने अपनी -अपनी समस्याओं से कैबिनेट मत्री सतपाल महाराज को अवगत कराया गया जिसको लेकर सतपाल महाराज ने तुरन्त हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को फोन करके समस्या के बारे में बताया और साथ ही निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द बरसात होने से पहले ही इन समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

इस अवसर पर सुबोध राकेश, तेलू राम प्रधान, किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर बसेड़ा ,अतुल शर्मा, अंकुश शर्मा, गगन दीप शर्मा, अर्जुन शर्मा, नवनीत शर्मा, अंकित शर्मा, संदीप शर्मा, हितेश चौहान, सतीश कुमार, बरखा रानी, मनोज गौतम, अनिल कुमार बिट्टू, कपिल देव शर्मा , कार्तिक शर्मा, पंकज शर्मा, परवीन शर्मा, प्रमोद शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
