निरीक्षक गिरिवर सिंह रावत पुलिस मुख्यालय से हुए सेवानिवृत्त, DGP दीपम सेठ ने दी शुभकामनाएं,
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में तैनात निरीक्षक श्री गिरीवर सिंह रावत आज अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवामुक्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री दीपम सेठ और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
महोदय DGP श्री दीपम सेठ ने सेवामुक्त हो रहे निरीक्षक श्री गिरीवर सिंह रावत को विभाग के प्रति उनकी उत्कृष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। इस विशेष मौके पर DGP महोदय ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने श्री रावत के आगामी जीवन, उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विदाई समारोह में उपस्थित अन्य सहकर्मियों ने भी उनके साथ बिताए समय को याद किया और उनके सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
