रिपोर्टर – बिजेंद्र शीर्षवाल
कांवड़ मेला 2026 की तैयारियां तेज़, एसपी ट्रैफिक निशा यादव की अगुवाई में विशेष टीम पहुंची बैरागी कैंप, एसपी सिटी अभय सिंह की मौजूदगी में तैयारियों की की गई पड़ताल, शेष योजनाओं और कार्यों को समय से अंतिम रूप देने के दिए निर्देश,
हरिद्वार : आज एसपी ट्रैफिक निशा यादव और एसपी सिटी अभय सिंह मातहत के साथ स्थलीय परीक्षण के लिए बैरागी कैंप पहुंचे।
आपको बताते चलें कि हरिद्वार पुलिस के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मौका मुआयना कर टीम के सदस्यों को निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को समय से पूरा करने व योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए अपने अनुभव व वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुझाव देने के निर्देश दिए।
