युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना पड़ा भारी,
वायरल वीडीयो पर संज्ञान लेते हुए ज्वालापुर पुलिस ने युवक को धारा 170 बीएनएसएस मे किया गिरफ्तार।
हरिद्वार : वायरल वीडियो में एक युवक द्वारा गोवंश के प्रति आपत्तिजनक एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था, जिससे आमजन की भावनाएं आहत हो रही थीं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए ज्वालापुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर युवक को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान युवक ने अपने द्वारा बोले गए अभद्र शब्दों के लिए माफी मांगी।
पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए युवक को 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
गिरफ्तार गए आरोपी का विवरण –
जीशान पुत्र अब्दुल करीम निवासी मोहल्ला घोसियान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
