Pardesh ki gatha : हरिद्वार नगर निगम को चुनौती देते हुए एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी / ठेकेदार के द्वारा नगर निगम की 15-20 बीघा भूमि पर किया गया अवैध अतिक्रमण, अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने में नाकाम संबंधित अधिकारी सोए कुंभ करणी नींद,
हरिद्वार : नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिस चौकी के पास नगर निगम हरिद्वार की लगभग 15-20 बीघा भूमि पर वर्ष 2022 से एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी / ठेकेदार के द्वारा हरिद्वार नगर ने बिना परमिशन / अनुमति लिए बिना ही नगर निगम हरिद्वार को चुनौती देते हुए अवैध अतिक्रमण किया गया है।
आपको बताते चलें कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवीपुर मुस्तहकम, जगदीशपुर पुलिस चौकी के पीछे एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी / ठेकेदार के द्वारा बिना अनुमति / परमिशन के अवैध रूप से पिछले पांच वर्षों से हरिद्वार नगर निगम की 15-20 बीघा भूमि अवैध रूप से R.E. Wall Casting Yard बनाकर अवैध अतिक्रमण किया गया है अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराने के लिए शिकायत कर्ता के द्वारा दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को नगर निगम कार्यालय हरिद्वार में एक शिकायती पत्र प्रेषित किया गया था।
शिकायत करने पर भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नहीं हुई कोई कारवाई,
एक ओर जहां हरिद्वार नगर निगम की टीम कई दिनों से लगातार छोटे- छोटे अवैध अतिक्रम अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम हरिद्वार की 15-20 बीघा भूमि पर किए गए बड़े अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की करवाई नहीं करने पर हरिद्वार नगर निगम की ओर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए शिकायत पत्र को दिए 5 महीने बीत जाने के उपरांत भी हरिद्वार नगर निगम कार्यालय के द्वारा हरिद्वार नगर निगम की 15-20 बीघा भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वाले एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी / ठेकेदार के खिलाफ अभी तक न ही कोई कारवाई की गई और न ही नगर निगम हरिद्वार की भूमि को अवैध अतिक्रमण से कब्जा मुक्त कराया गया।
सम्बन्धित अधिकारी करवाई करने के बजाय कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं,
एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी / ठेकेदार के द्वारा हरिद्वार निगम की 15-20 बीघा भूमि पर वर्ष 2022 से अवैध अतिक्रमण किया गया है, जिसके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही हैं।
कथित तौर पर कहा जा रहा है कि हरिद्वार नगर निगम की टीम से संबंधित अधिकारियों और अतिक्रमण करने वाले ठेकेदार के साथ नगर निगम हरिद्वार के संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से ही निगम की 15-20 बीघा भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया है और अवैध अतिक्रमण करने वालों से सुविधा शुल्क वसूलने के बड़ी संभावना जताई जा रही हैं। जिसके कारण हरिद्वार नगर निगम के राजस्व को करोड़ों की हानि पहुंच रही हैं, बावजूद इसके हरिद्वार नगर निगम आयुक्त व उनकी टीम निगम की 15-20 बीघा भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने के बजाय अपने-अपने आफिस में बैठकर कुंभकर्णी नींद में सोए हुए।
कितनी जल्दी निगम की टीम बड़े अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर पाएगी,
आखिर अब देखना यह है जहां हरिद्वार नगर निगम की टीम पिछले 6-7 दिनों से छोटे – छोटे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करती हुई नज़र आ रही हैं , वहीं दूसरी ओर 4-5 वर्षों से निगम की भूमि पर किसी अनुमति/ परमिशन लिए बिना ही बड़ा अवैध अतिक्रमण वाली एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी / ठेकेदार के खिलाफ हरिद्वार नगर निगम की टीम कितनी जल्दी कार्रवाई करते हुए निगम की 15-20 बीघा भूमि से अवैध अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करती हुई धरातल स्तर पर नज़र आयेगी।
