ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मंगलौर गुड़ मंडी कार लूट प्रकरण में एक महीने से फरार ₹5,000 के इनामी को मंगलौर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
हरिद्वार : दिनांक 14.03.2026 को गुड़ मंडी मंगलौर क्षेत्र में तीन बदमाशों द्वारा वादी रोहित कुमार निवासी नगला ऐमाद की कार संख्या DL8CBL-0846 लूटकर फरार होने के दौरान स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी गई थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी।
घटना के संबंध में कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
मामले में मुख्य आरोपी नीरज पुत्र नरेश को दिनांक 15.03.2026 को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।
फरार आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी था, जो लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।
मंगलौर पुलिस द्वारा लगातार दबिश एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए हरियाणा के रोहतक क्षेत्र में डेरा डाला गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत दिनांक 07.05.2026 को पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित ₹5,000 के इनामी को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की।
आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का विवरण – आदित्य उर्फ बिल्लू पुत्र राजवीर निवासी सांघी, थाना सदर, हरियाण
