जन संघर्ष मोर्चा का संघर्ष बोलता है विधायक जी,अंबाडी खान बस्ती वाली सड़क निर्माण का है मामला, बगैर काम किये विधायक जी ने करवा लिया अपना अभिनंदन, जनता को गुमराह करोगे तो यूंही चलता रहेगा जन संघर्ष मोर्चा का चाबुक।
देहरादून / विकासनगर : जन संघर्ष मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि अंबाडी में खान बस्ती वाली सड़क, जोकि कई वर्षों से मंजूरी का इंतजार कर रही थी, के मामले में ग्रामीणों ने जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी से सड़क निर्माण को मंजूरी दिलाने को लेकर आग्रह किया था, जिसको लेकर मोर्चा ने शासन में जबरदस्त पैरवी कर सड़क निर्माण को मंजूरी दिलाई। काबिले गौर है कि शासन की नोट शीट में स्पष्ट उल्लेख है कि उक्त सड़क विधायक जी की प्राथमिकता में नहीं है तथा सचिव स्तर से पत्रावली स्वीकृति हेतु प्रस्तुत की गई है यानी इसमें विधायक जी का कोई योगदान ही नहीं है। इस मामले में शासन द्वारा प्रमुख अभियंता के माध्यम से अधिशासी अभियंता से वर्ष 2023 में अनुसूचित जाति/ जनजाति आदि से संबंधित आंकड़ा चाहा था, जोकि उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाना था, वो रिपोर्ट भी भिजवाई गई। झूठा श्रेय लेने के चक्कर में विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान जी ने ग्रामीणों से अपना अभिनंदन भी करवा लिया। आखिर कब तक विधायक जी जनता से झूठ बोलोगे, कब तक जनता को गुमराह करोगे। जनता से आग्रह है कि विधायक जी से उक्त सड़क निर्माण के कागजात तो मांग लें।
