बड़ी खबर : एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी / ठेकेदार द्वारा हरिद्वार नगर निगम के नाक नीचे/ चुनौती देते हुए निगम की 15-20 बीघा भूमि पर किया अवैध अतिक्रमण, नगर निगम अवैध अतिक्रमण हटाने में नाकाम, सम्बन्धित अधिकारी सो रहे कुंभकर्णी नींद।
हरिद्वार : नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिस चौकी के पास नगर निगम हरिद्वार की लगभग 15-20 बीघा भूमि पर वर्ष 2022 से एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी / ठेकेदार के द्वारा हरिद्वार नगर ने बिना परमिशन / अनुमति लिए बिना ही नगर निगम हरिद्वार को चुनौती देते हुए अवैध अतिक्रमण कर लिया है ।
एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी / ठेकेदार के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर दिया शिकायत पत्र,
आपको बताते चलें कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवीपुर मुस्तहकम, जगदीशपुर पुलिस चौकी के पीछे एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी / ठेकेदार के द्वारा अवैध रूप से पिछले पांच वर्षों से हरिद्वार नगर निगम की 15-20 बीघा भूमि अवैध रूप से R.E. Wall Casting Yard बनाकर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कराने के शिकायत कर्ता के द्वारा दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को एक शिकायती पत्र प्रेषित किया गया था।
शिकायत करने पर भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नहीं हुई कोई कारवाई,
उन्होंने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए शिकायत पत्र को दिए चार बीत जाने के उपरांत भी हरिद्वार नगर निगम कार्यालय के द्वारा हरिद्वार नगर निगम की 15-20 बीघा भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वाले एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी / ठेकेदार के खिलाफ अभी तक न ही कोई कारवाई की गई और न ही नगर निगम हरिद्वार की भूमि को अवैध अतिक्रमण से खाली कराया गया।
सम्बन्धित अधिकारी सुविधा शुल्क के मदहोश में सोये कुंभकर्णी नींद,
कथित तौर यह भी कहा जा रहा है कि हरिद्वार नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारी नगर निगम की भूमि पर वर्ष 2022 से अवैध अतिक्रमण करने वाली एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी / ठेकेदार से सुविधा शुल्क लेकर रंगीली पतिया के मदहोश में होकर निगम की 15-20 बीघा भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटवाने के बजाय अपने-अपने आफिस में बैठकर कुंभकर्णी नींद में सोए हुए। जो नगर निगम हरिद्वार के ऊपर कई सवाल खड़ ककर रहा है।
आखिर अब देखना यह है खबर प्रकाशित होने के उपरांत हरिद्वार नगर निगम कार्यालय की ओर से निगम की 15-20 बीघा भूमि पर वर्ष 2022 से अवैध अतिक्रमण करने वाली एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी / ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम की 15-20 बीघा भूमि को कितनी जल्दी अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
