स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक/ पार्क की दुर्दशा देख भड़के – रघुनाथ नेगी सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों खर्च, नतीजा सिफर! घटिया गुणवत्ता के झूले आदि लगाकर कर ली इतिश्री, रखरखाव के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी, सेनानियों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा : जन संघर्ष मोर्चा
विकासनगर : जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मोर्चा टीम के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक व पार्क की स्थिति देख नाराजगी जताई एवं मौके पर ही संबंधित नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री शांति प्रसाद भट्ट व उप जिलाधिकारी, विकासनगर विनोद कुमार से दूरभाष पर पर वार्ता कर नाराजगी का इजहार किया एवं स्मारक/ पार्क के रखरखाव एवं घटिया सामान खरीद की जांच हेतु भी कहा। दोनों अधिकारियों ने तत्काल व्यवस्था सुधारने किया आश्वासन दिया।
नेगी ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि सेनानियों के स्मारक कि यह दुर्दशा निश्चित तौर पर दर्शाती है कि जिम्मेदार अधिकारी/ जन प्रतिनिधि कितने गैर जिम्मेदार हो गए हैं। दुर्भाग्य इस बात का है कि जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ सामान खरीद आदि में अपना ही हित साधकर सो जाते हैं। झूले आदि टूटकर बिखरे पड़े हैं। मोर्चा ने जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गई तो मोर्चा इलाज भी कर सकता है।
इस दौरान विजय राम शर्मा, मोहम्मद आरिफ, अध्यक्ष अमित जैन, प्रवीण शर्मा पिन्नी, प्रामोद शर्मा, धन सिंह पंवार, नसीम, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
