अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ने और अवकाश वेतन को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने किया तहसील घेराव,
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नाजिर बिजल्वाण को सौंपा। नेगी ने कहा कि प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 10 वर्षों से कार्यरत लगभग 5,000 अतिथि शिक्षकों का भविष्य शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की वजह से अंधकार में है। उन्हें मात्र ₹25,000 मानदेय मिल रहा है और शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाशों का वेतन भी नहीं मिलता। दूरदराज क्षेत्रों में सेवारत इन शिक्षकों को ईपीएफ और ईएसआई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। मोर्चा ने मानदेय बढ़ाकर कम से कम ₹40,000 करने की मांग की है।
घेराव व प्रदर्शन में उपस्थित रहे: आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, मुजीबुररहमान सलीम, अमित जैन, हाजी असद, गुप्ता, अशोक चंडोक, प्रवीण शर्मा पिन्नी, महेंद्र सिंघल, आशीष सिंह, चेतन रावत, वाहिद कुरेशी, अजीत चौधरी, अकरम सलमानी, अनंत चंद, मान चंद राणा, रहबर अली, भीम सिंह बिष्ट, अशोक गुप्ता, विनय गुप्ता, विनोद जैन, देव सिंह चौधरी, आशीष चौधरी, बिल्लू गिल्बर्ट, निशा खातून, मनोज राय, गयूर, सुरजीत सिंह, समीम, मनीष नेगी, चौ.मामराज, समून, शेर सिंह चौधरी, श्रवण गर्ग, क्रिस्टीना, राघव भल्ला, जसकीरत सिंह, अंकुर चौरसिया, जयपाल सिंह, सलीम मिर्जा, शेर सिंह व सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
