बीआरपी/ सीआरपी कार्मिकों को दो माह से वेतन नहीं, सम्बन्धित मंत्री सोए कुंभकर्णी नींद – मोर्चा
विकासनगर : जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश भर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्य कर रहे लगभग 750 बीआरपी- सीआरपी कार्मिकों को दो माह से वेतन नहीं मिल पाया, लेकिन गैर जिम्मेदार विभागीय मंत्री धन सिंह रावत को इन कार्मिकों की कोई चिंता नहीं है। कार्मिकों का गुजर- बसर कैसे हो रहा है, इन्होंने मकान का किराया चुकाया नहीं चुकाया, बच्चों की फीस भरी नहीं भरी;इससे मंत्री का कोई वास्ता नहीं है प्रतीत होता है कि मंत्री गहरी नींद /कोमा में चले गए हैं! इन कार्मिकों के मामले में शिक्षा विभाग समय रहते भारत सरकार से क्यों समन्वय स्थापित नहीं करते, जिससे समय पर कार्मिकों को वेतन मिल जाए। आलम यह है कि मंत्री धन सिंह रावत को सिर्फ अपने आर्थिक संसाधन बढ़ाने की चिंता है ! सवाल यह उठता है कि आखिर सरकार ऐसे गैर जिम्मेदार मंत्री को क्यों ढो रही है !क्यों इन पर प्रतिमाह लाखों रुपए खर्च किया जा रहा है ! क्यों इनको निकाल बाहर नहीं किया जा रहा ! आज तक इन मंत्री द्वारा अपने अधीन विभागों के तहत कार्य कर रहे कभी किसी कर्मचारी वर्ग का भला नहीं कर पाये। मोर्चा ऐसे गैर जिम्मेदार मंत्री के खिलाफ आंदोलन करेगा।
जन संघर्ष मोर्चा मा. मुख्यमंत्री से मांग करता है कि ऐसे गैर जिम्मेदार मंत्री धन सिंह रावत को मंत्रिमंडल से निकल बाहर करें।
पत्रकार वार्ता में- हाजी असद व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे।
