माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपितों को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
हरिद्वार : दिनांक 13.07.2026 को वादी तेजा साई पुत्र श्री निवासी प्रसाद राव निवासी नागार्जुन नगर आन्ध्र प्रदेश हाल फील्ड टीम इन्चार्ज K.R.B.M.L.P. लक्सर हरिद्वार द्वारा थाने पर ग्राम मुण्डाखेडा में माइंनिग टीम पर जान से मारने की नियत से सड़क सारेआम हमला करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर कोतवाली लक्सर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया ।
माइनिंग टीम पर हुए हमले को गम्भीरता से लेते हुये SSP हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया।
गठित पुलिस टीम ने अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गयी लेकिन आरोपित घटना के दिन से ही फरार चल रहे थे।
लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने दिनांक 21-07-26 को छापेमारी कर घटना में शामिल 04 आरोपितों को हिरासत में लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
