हरिद्वार पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,
अभियान के तहत कार्रवाई,
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार 2026” चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के मार्गदर्शन और बहादराबाद कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार चेकिंग कर रही हैं। इसका उद्देश्य अवैध नशा, शराब तस्करी, जुआ और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है।

कलियर तिराहे से गिरफ्तारी,
चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक उमेश कुमार और चेतक पुलिस टीम को मुखबिर से खास सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कलियर तिराहे से एक संदिग्ध को दबोच लिया। आरोपी की पहचान कुर्बान (उम्र 30 वर्ष), पुत्र मुजफ्फर, निवासी मरगूबपुर, बहादराबाद के रूप में हुई है।

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। बहादराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।