Pradesh ki gatha : के.एल.डी.ए.वी. कॉलेज में पूर्व छात्रों ने किया वृक्षारोपण, मनाया हरेला पर्व,
बिजेन्द्र कुमार
July 21, 2026
Share this बिजेंद्र शीर्षवाल
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
के.एल.डी.ए.वी. कॉलेज में पूर्व छात्रों ने किया वृक्षारोपण, मनाया हरेला पर्व,
रुड़की : उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के पखवाड़े के उपलक्ष्य में रविवार को के.एल.डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, रुड़की के परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सराहनीय कार्य बी.एड. पूर्व छात्र अध्यापक संगठन की एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। संगठन के पदाधिकारियों ने पौधों की सुरक्षा और उनके नियमित सिंचन का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष राजेश सैनी, सचिव डॉ. नीलम, संयुक्त सचिव सगीर अहमद और कोषाध्यक्ष राजीव कपिल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य अनुराग दत्त, गणेश कुड़ियाल, प्रमोद कुमार सहित भारी संख्या में अन्य पूर्व छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सभी ने समाज से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
