जन संघर्ष मोर्चा ने उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य पर आंगनवाड़ी केंद्रों में घटिया सेनेटरी पैड बांटने और कमीशनखोरी का लगाया गंभीर आरोप,
विकासनगर : विकासनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मंत्री अपने निजी स्वार्थ के लिए जबरन ये पैड थपवा रही हैं।
नेगी के अनुसार, इन सेनेटरी पैड पर आईएसओ (ISO) या आईएसआई (ISI) जैसे किसी गुणवत्ता मानक का उल्लेख नहीं है। घटिया स्तर के होने के कारण महिलाएं और किशोरियां इनका उपयोग नहीं कर रही हैं। ₹15 की कीमत वाले इन पैड की बिक्री न होने से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को अपने वेतन से इसकी भरपाई करनी पड़ रही है। इसके अलावा, केंद्रों में लगाई गई सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें भी खराब पड़ी हैं और सफेद हाथी साबित हो रही हैं।
मोर्चा ने सरकार से महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली मंत्री रेखा आर्य को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। इस दौरान अमित जैन और अतुल होंडा भी मौजूद रहे।
