बिजेंद्र शीर्षवाल
Pradesh ki gatha : अनन्या मिश्रा ने सी.यू. ई.टी.में 97 % अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व जनपद का नाम रोशन किया।
हरिद्वार : शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित सी.यू.ई.टी.परीक्षा में अनन्या मिश्रा ने 97 % अंक प्राप्त कर जनपद में अपना परचम लहराया है। अनन्या जनपद हरिद्वार निवासी दीपक मिश्रा की पुत्री हैं।जो जिला एवं सत्र न्यायालय हरिद्वार में अधिवक्ता हैं।
उनकी सफलता पर मिश्रा परिवार के घर पर बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा।अपनी सफलता पर अनन्या ने कहा की यह उनकी कड़ी मेहनत और माता पिता के सहयोग से ही सम्भव हो पाया इसका श्रेय गुरुजनों,माता पिता को देते हुए अनन्या ने कहा कि यह मेरी माता जी का उसके लिए प्रेरणा का सिम्बल बना जिससे मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली और मैने यह मुकाम हासिल किया।
