प्रदेश अध्यक्ष गुलशन खत्री के नेतृत्व में सामाजिक मुद्दों को लेकर जन संघर्ष मोर्चा बैठक का आयोजन ,
हरिद्वार : दिनांक 08/03/2026 को भागीरथीपुरम जियापोता में डॉ. R K वर्मा जी के आवास पर जन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई बैठक के दौरान डाॅ. R. वर्मा ने मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को तिलक लगाकर रंग पंचवी त्योहार मनाया।
इसी क्रम में मोर्चा अध्यक्ष गुलशन खत्री जी ने पदाधिकारियों के कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति बनाई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुलशन खत्री ने कहा कि कोई भी संगठन आपको रोजगार नहीं दे सकता नहीं वो भ्रष्टाचार खत्म कर सकता है लेकिन एक अकेले आदमी की अपेक्षा एक संगठन एक ग्रुप किसी भी असामाजिक कृत्य,नीति,मुद्दे के खिलाफ जोरदार विरोध कर संबंधित विभाग अधिकारी को जनहित में कार्य करने को मजबूर कर सकता है उन्होंने कहा कि जब आप किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ते हैं तो बताओ कोई विधायक सांसद या कोई मंत्री आपकी समस्या में आपके साथ नहीं होता जबकि जब आप ग्रुप संगठन में होते हैं तो सभी आपके सुख दुख में आपके साथ होते है इसलिए अपने संगठन का विस्तार कर युवाओं को जोड़कर अपनी ताकत को बढ़ाएं ।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने केंद्र सरकार के यूजीसी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन बिल को लेकर विषेश चर्चा करते हुए जनता से अपनी आवाज बुलंद कर केंद्र को सरकार को जगाने की बात कही , जिला महामंत्री बिजेंद्र शीर्षवाल ने जगजीतपुर स्थित पुलिस चौकी के पीछे हरिद्वार नगर निगम की अरबों रु की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की बात पर जोर दिया ।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने युवा शक्ति बढ़ाकर जनहित मुद्दों को उठाने की बात कही ।
बैठक में रणवीर शर्मा,,सुमित वर्मा,कुलदीप अरोड़ा, डाॅ, R. K. वर्मा आदि उपस्थित रहे ।
