Pardesh ki gatha : RTO के द्वारा ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करते हुए ड्राइवर को किया लहूलुहान, RTO मौके से हुआ फरार।
आपको बताते चलें कि राजस्थान की संसदीय क्षेत्र रतनगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ट्रक ड्राइवर के साथ परिवहन विभाग अधिकारी के द्वारा मारपीट व दुर्व्यवहार करना विडियो में स्पस्ट तौर पर दिखाई दे रहा है, यह सब दुर्व्यवहार ट्रक ड्राइवर को अपना मोबाइल वापस मांगने पर RTO ने ड्राइवर के सिर में टक्कर मारकर उससे लहुलुहान कर दिया था।
बता दे कि परिवहन विभाग के द्वारा ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली, मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आती रहती है। वहीं आम आदमी निरंकुश शासन की तानाशाही का शिकार हो रहा है। और वहीं सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को चाहिए कि इस घटना में लिप्त परिवहन विभाग के अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे मेहनतकश ड्राइवरों के साथ भविष्य में इस तरह का अवमाननीय व्यवहार न हो।
अब देखना यह है कि आखिर ट्रक ड्राइवर को लहूलुहान करने वाले परिवहन विभाग के अधिकारी के खिलाफ धरातल स्तर पर कितनी जल्द सख्त कार्रवाई हो पायेगी।
