Pardesh ki gatha : उप संभागीय अधिकारी (डिप्टी RMO) के नाक के नीचे रुड़की खाद्यान्न गोदाम के सारे अधिकारी गायब, डिप्टी RMO प्रमोद सती सोए कुंभकर्णी नींद।
हरिद्वार : दिनांक 25-0 2- 2026 को सुबह से ही स्टेट फुल खाद्यान्न गोदाम रुड़की में विभागीय नियमों को ताक रखते हुए गोदाम से सारे के सारे अधिकारी गायब, विभाग की बड़। लापरवाही। खाद्यान्न गोदाम से अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर विभागीय सम्बन्धित अधिकारी / डिप्टी RMO प्रमोद सती को फोन पर संपर्क करके जानकारी देनी चाही लेकिन डिप्टी RMO का नम्बर नही लगने पर रिजनल मार्केटिंग आफिसर गढवाल मंडल चंद्रमोहन घिल्डियाल को फोने करके रुडकी खाद्यान्न गोदाम में समस्त अधिकारियों की अनुपस्थिति के बारे जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि अभी में जानकारी लेकर बताता हूँ कि आखिर सारे के सारे अधिकारी आज कहाँ गायब हो गए। थोड़ी देर बाद ही डिप्टी RMO प्रमोद सती से बात हुई तो उनके द्वारा भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। फोन पर हुई बातचीत में उसने पूछा कि आखिर आज रुडकी गोदाम से सारे के सारे अधिकारी कहाँ गायब हो गए है और उनकी अनुपस्थिति में जिस Mi कुलदीप सयाल की ड्यूटी FCI गोदाम में है वह अधिकारी किसके कहने पर गोदाम से खाद्यान्न का उठान करा रहे हैं। इस पर डिप्टी Rmo ने कहां की में अभी कुछ ही देर में रुडकी गोदाम में पहुंच रहा हूं।
Smi सरिता देवी के आफिस में ये जो बैठे हैं ये Mi कुलदीप सयाल है जिनकी ड्यूटी Fci हीराहेडी गेंहूं के गोदाम में है इन्हे बिना किसी औपचारिक आदेश के ही सुबह से ही रुडकी गोदाम में बैठाकर खाद्यान्न की गुणवत्ता चैक किए बिना ही खाद्यान्न का उठान कराया जा रहा।


गौरतलब है कि रिजनल मार्केटिंग आफिसर गढवाल मंडल चंद्रमोहन घिल्डियाल को लगातार अवगत कराने बावजूद भी 2:25 तक भी रुड़की गोदाम में न ही कोई अधिकारी पहुंचा और न ही डिप्टी Rmo पहुचें और रुडकी खाद्यान्न गोदाम की व्यवस्था यूंही भगवान भरोसे चलती रही। मालूम यह भी हुआ है डिप्ट सासाहब के छुट्ट देदेने से मना करने बाद भी गोदाम के सारे अधिकारी व कर्मचारी शादी में चले गए और खाद्यान्न गोदाम को भगवान भरोसे छोड़ गए और डिप्टी RMO सभी कुछ जानते हुए भी कुंभकर्णी नींद में सोये रहे।
आपको बताते चलें कि रुडकी सटेट फुल खाद्यान्न गोदाम Smi अधिकारियों की अनुपस्थिति में जो Fci गोदाम का Mi रुड़की सटेट धडल्ले से खाद्यान्न उठान करा रहे फुल में खाद्यान्न की गुणवत्ता चैक किए बिना ही खाद्यान्न का उठान करा रहे हैं तो फिर उनकी अनुपस्थिति में Fci गोदाम में कौन सा अधिकारी गेंहूं का उठान करा है जो एक सोचनिए विषय है।
अनेकों कारणों से हमेशा सुर्खियों में रहता है दिनांक 21-02-2026 में शनिवार के दिन डिप्टी RMO के द्वारा चावलों की गुणवत्ता को लेकर4-5 गाडी चावलों की फेल करके राइस मिलरो को फटकार लगाई थी।
अधिकारियों की अनुपस्थिति में चावलों की गुणवत्ता चैक किए बिना ही चावल पहुंचा रहे राशन डीलरों की दुकानों पर,

वहीं तीन – चार दिनों के बाद ही डिप्टी RMO की बड़ी लापरवाही करते हुए Smi की अनुपस्थिति में राइस मिलरों को खुली छुट देकर चावलों की गुणवत्ता चैक कराए बिना ही चावल राशन की दुकानों पर पहुचाने की खुली छुट दे रखी है।
रुड़की खाद्यान्न गोदाम चावलों की गुणवत्ता को लेकर डिप्टी RMO के द्वारा 4-5 गाडी चावलो की फेल की गयी थी। अधिकारी मौजूद नहीं था भगवान भरोसे छोड़ा सरकारी गोदाम सभी अधिकारी एक साथ बिना बताए छुट्टी पर बार बार उप संभागीय अधिकारी को फ़ोन करने पर भी नहीं पहुँचा कोई भी अधिकारी इससे से तो प्रतीक होता है कि उप संभागीय अधिकारी हरिद्वार भी इन अधिकारियों के साथ मिले हुए है तभी तो जिस अधिकारी की ड्यूटी FCI गोदाम Heera Hari गेहूं के गोदाम है वह किसके कहने पर वह अधिकारी रुड़की गोदाम पर बैठे हुए हैं और बिना किसी आदेश के गोदाम से खाद्यान्न का उठान करा रहे है।
सूत्रों के द्वारा यह बताया गया है कि रुडकी स्टेट में ज्यादातर अधिकारी छुट्टक पर रहते है और 11 बजे से पहले ड्यूटी पर नहीं पहुंचते। वहीं गुणवत्ता चैक किए बिना ही 700-800 कुंतल खाद्यान्न / चावल गरीब जनता को वितरण करने के लिए राशन डीलरों के यहां पहुंचा दिया जो गरीब जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ की गयी है, डिप्टी RMO हरिद्वार प्रमोद सती की ओर सवाल खडे कर रहे हैं। आखिर उनके द्वारा क्या सोच कर इतनी बड़ी लापरवाही करके रुड़की खाद्यान्न गोदाम को भगवान भरोसे छोड दिया।
आखिर अब देखना है कि दिनांक 25-02-2026 को खाद्यान्न गोदाम से बिना बताए गायब रहने वाले Smi सरिता देवी, Smi गुलाब सिंह रावत, Mi कुलदीप सिंह व Mi मानसिंह, सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ विभाग की ओर से कोई कार्रवाई अम्ल मे लायी जायेगी या फिर यूहीं रुडकी स्टेट फुल खाद्यान्न गोदाम को भगवान भरोसे छोडकर विभागीय अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोये रहेंगे।
