Pardesh ki gatha : वन विभाग की मिलीभगत से रानीपुर झाल पुल के पास नदी में चल रहा अवैध खनन,
हरिद्वार : आपको बताते चलें रानीपुर झाल के पास नदी से लगातार रात के समय जेसीबी और डंपर लगाकर अवैध रूप मिट्टी का खनन चलता है और दिन के समय ट्रेक्टर ट्राली लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है ।और उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के बराबर वाले रास्ते से ही अवैध खनन से भरे डंपर और ट्रेक्टर ट्राली निकालते हैं।
बता दे कि वन विभाग की मिलीभगत से ही नदी में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है। तभी तो अवैध खनन करने वाले बेखौफ होकर जिला प्रशासन को चुनौती देते हुए रानीपुर झाल पुल के नीचे नदी में लगभग 10-15 दिनों से रात को लगातार दो जेसीबी और 4-5 ट्रेक्टर ट्राली लगाकर अवैध खनन किया जा राह है। अभी तक नदी से लगभग 10-15 हजार घनमीटर अवैध रुप मिट्टी उठाई जा चुकी है जिसको लेकर जिला प्रशासन कुंभकर्णी नीद में सोया हुआ है। खनन विभाग और राजस्व विभाग और वन विभाग अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करके अवैध खनन करने वालों को अवैध खनन करने की खुली छुट दे रहा है।
वन विभाग की टीम खुद खड़े होकर करा रहे नदी में मिट्टी का अवैध खनन।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार वन के गस्ती फोरेस्ट-गार्ड खुद खड़े होकर अपनी मौजूदगी में ही नदी से तीन – चार ट्रेक्टर ट्राली लगवाकर मिट्टी का अवैध खनन करा रहे हैं।
अब देखना है कि खनन विभाग और राजस्व विभाग और वन विभाग नदी में किए गए अवैध खनन और अवैध रूप किए भराव की जांच – पड़ताल निरीक्षण कर कितनी जल्दी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करके अवैध खनन पर रोक लगाने में कामयाब हो पायेगा।
