Pardesh ki gatha : गांव बिनारसी में हुए झगड़े के दौरान दो लोगों की मौत के मामले में भगवानपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार,
1 फरवरी को ग्राम बिनारासी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान एक की गोली लगने से जबकि दूसरे की पिटाई की वजह से हुई थी मौत,
हरिद्वार / भगवानपुर : दिनांक 01.02.26 को रविदास जयंती शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के उपरान्त शाम को समय करीब 17.00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपित विशाल द्वारा अपने अन्य के साथ मिलकर गाँव के ही युवक आनंद की गोली मरकर हत्या कर दी थी। तत्पश्चात मृतक आनंद के परिजनों आदि द्वारा आक्रोशित होकर विशाल पक्ष के मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी थी तथा विशाल पक्ष के घरों में आगजनी व तोडफोड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की गयी।
दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना भगवानपुर पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कए गए। मृतक मांगेराम के पुत्र जोनी की तहरीर पर अनुज आदि के विरुद्ध मु.अ.स. 65/2026 धारा 103(1), 115(2), 191(2), 191(3), 190, 326(छ), 333, 324, 109(1), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मृतक आनंद के पिता लक्ष्मीचंद की तहरीर पर विशाल आदि के विरुद्ध मु.अ.स 66 /2026 धरा 103(1),109(1),190,191(2),191(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में फोर्स तैनात करते हुए कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की। साथ की टीम का गठन करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।
गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 04.02.2026 को अलग-अलग स्थानों से दोनों अभियोगों से सम्बंधित कुल 11 वांछित को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस को बरामद किया गया।
जानिए आखिर क्या था हत्या का कारण – आरोपी विशाल को शक था की मृतक आनन्द के सम्बन्ध उसकी बहन के साथ है जिस कारण उसने अपने अन्य परिजन व साथियों के साथ मिलकर आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी। उक्त हत्या से आक्रोशित होकर मृतक आनंद के पक्ष के लोगों ने विशाल के चाचा मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी व विशाल के पक्ष के लोगों के घरों में आगजनी व तोड़ फोड़ कर अन्य को भी घायल किया गया।
