विधायक चौहान नावघाट- सिंहपुरा पुल मामले में हवा में तीर चलाना/ बरगलाना करें बंद – शर्मा
विधायक अब भूमि अधिग्रहण का सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट भी हो चुका, सारी कार्यवाहियाँ मोर्चा के आग्रह पर मुख्य सचिव ने कराई हैं संपादित,मोर्चा के होते हवा बाजी नहीं चलेगी ।
विकासनगर : जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि एक- दो दिन पहले विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान जी का बयान आया है कि मैंने नावघाट- सिंहपुरा पुल अप्रोच रोड़ मामले में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई अभी पूरी कराई है, जबकि वास्तविकता यह है कि जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के आग्रह पर तत्कालीन मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी द्वारा दिनांक 28/ 10/ 24 को इस मामले में प्रयास किया गया तत्पश्चात वर्तमान मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को दिनांक 21/7/ 25 को व्यक्तिगत रूप से पत्र प्रेषित कर पुल अप्रोच मामले में जल्द कार्रवाई का आग्रह किया था एवं दूरभाष पर भी वार्ता की थी, जिसके क्रम में मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश श्री प्रबोध सक्सेना द्वारा 30/8/ 2025 को अवगत कराया कि इस मामले में भूमि अधिग्रहण व सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट की कार्रवाई जून 2025 को पूर्ण हो चुकी हैं । मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी जी के प्रयास से पुल बहुत जल्द जनता को समर्पित होने वाला है। शर्मा ने विधायक जी को नसीहत देते हुए कहा कि जनता को बरगलाना एवं हवा में बातें बनाना बंद करें तथा धरातल पर लड़ाई लड़ना सीखें ।
