बड़ी खबर : द्द्यान विभाग और पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए अवैध रूप से काट डाला हरे – भरे फलदार आम के 71 पेड़ों का बगीचा , उद्द्यान विभाग सोता रहा कुंभकर्णी नींद।
हरिद्वार : मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे के किनारे लगभग 95-100 हरे – भरे फलदार आम का बगीचा था जिसको उद्द्यान विभाग की परमीशन के बिना ही बाग के स्वामी ने उद्द्यान विभाग और पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए हरे – भरे फलदार आम के 71 पेड़ों को अवैध रूप से जड़ से काटकर जमीन पर छोड़ दिया है जिसको लेकर उद्द्यान विभाग कुंभकर्णी नींद में सोता रहा।
रातो-रात उजाड़ दिया फलदार आम का बगीचा, कुंभकर्णी नींद सोता रहासम्बन्धित विभाग,
आपको बताते चलें कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल कलाम चौक के पास हाइवे के किनारे एक आम का बगीचा था जिसमें लगभग 90-95 हरे – भरे फलदार आम के पेड़ खड़ हुए थे, उद्द्यान विभाग की परमीशन के बिना ही इस बगीचे से रात के समय 71 आम हरे – भरे फलदार पेंडो को अवैध रुप से काटकर जमीन पर छोड दिया गया।
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर यह आम का बगीचा था उससे लगभग 250 – 300 मीटर की दूरी पर एस पी देहात व मंगलौर कोतवाली होने के बावजूद बेखौफ होकर अवैध रूप पेंडो का कटान करने वालों ने उद्द्यान विभाग और नजदीकी पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए 71 हरे-भरे फलदार आम के पेंडो को जड़ से काटकर वहीं खेत में ही जमीन पर छोड़ दिया।और सम्बन्धित अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोते रहे।
बताया जा रहा है कि सुबह राह चलते लोगों ने पूरा – पूरा फलदार आम का बगीचा कटा हुआ देखकर उन्होंने सम्बन्धित विभाग को इसकी सूचना दी गई तब जाकर सम्बन्धित विभागीय रक्षक दल की टीम मौके पहुंची।
इतनी बड़ी संख्या में फलदार आम के पेंडो के कटान से क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोशित है उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पेंडो के कटान से पर्यावरण संरक्षण के साथ खिलवाड़ की जा रही है जो पर्यावरण संरक्षण के लिए सही नही है।
इतनी बड़ी संख्या में फलदार पेंडो के कटान से पर्यावरण संरक्षण प्रेमी आक्रोशित, पर्यावरण संरक्षण के लिए बताया खतरा,
पर्यावरण संरक्षण प्रेमियो का कहना है कि उद्द्यान विभाग की परमीशन के बिना ही उद्द्यान विभाग और पुलिस नजदीकी पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए बेखौफ होकर रात के समय 71 फलदार आम के पेंडो का अवैध रूप से कटान कर दिया गया और स्थानीय पुलिस प्रशासन और सम्बन्धित विभाग के रक्षक दल की टीम कुंभकर्णी नींद में सोते रहे यह एक बहुत बड़ा सवाल खडा हो रहा है।
सचलदल प्रभारी ने अवैध रूप से काटे गए 71 फलदार आम के पेडो के सम्बंध में कोतवाली मंगलौर में दी तहरीर,
बता दे कि अपने आप को पाकसाफ बचाने के लिए सम्बन्धित विभाग के द्वारा भूमि स्वामी / बाग स्वामी के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में लिखित तहरीर देकर अवैध रूप से 71 आम के फलदार पेड़ों को काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
जब से नये रेंजर की पोस्टिंग हुई तभी से अवैध रूप से फलदार आम के पेड़ों को धडल्ले से हो रहा है कटान,
कथित तौर पर यह भी बताया जा रहा है कि जब रुडकी क्षेत्र में नये रेंजर की पोस्टिंग हुई है तभी से ही लगातार 3-4 आम के फलदार बगीचों को उजाड़ दिया गया / अवैध रुप से काट दिया गया है। जो पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बहुत बड़ खखतरा उत्पन्न हो गया है।
वहीं मंगलौर कोतवाली कार्यालय के द्वारा उद्द्यान सचलदल केंद्र नारसन की टीम प्रभारी के द्वारा दी गई लिखित आधार पर भूमि स्वामी श्री जुनैद अख्तर, श्री आमीर अंशारी व उबैदूर रहमान पुत्रगण सरवत करीम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है ।
आखिर अब देखने वाली बात यह है कि जिस अधिकारी की सह पर इतनी बड़ी संख्या में अवैध रूप से पेड़ों का कटान हुआ है उच्च स्तरीय जांच में उस अधिकारी का पर्दाफाश हो पायेगा कि नहीं।
