Pardesh ki gatha : रोशनाबाद कचहरी के मुस्लिम अधिवक्ताओं ने रेस्टोरेंट में रोजा इफ्तारी कार्यक्रम कर भाईचारे का दिया संदेश।
हरिद्वार : रोशनाबाद कचहरी के मुस्लिम अधिवक्ता गणों ने सेक्टर तीन स्थित स्पाइसी विलेज रेस्टोरेंट में रोज़ा इफ्तारी का आयोजन किया है। पवित्र रमजान महीने में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं व समाज के गणमान्य लोगों ने शिरकत कर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया है। वही रोज़ा इफ्तारी के आयोजक एडवोकेट उस्मान आरिफ ने कहा कि पवित्र रमजान का महीना इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। रोज़ा हमें सब्र, त्याग और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि इफ्तार के इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देना है, ताकि सभी लोग मिल-जुलकर इस पाक महीने की बरकतों को महसूस कर सकें।
इस अवसर पर एडवोकेट सज्जाद अहमद,एडवोकेट जाकिर, एडवोकेट मासूम, एडवोकेट शमशेर अली,एडवोकेट कुर्बान अली, एडवोकेट फरमुद अंसारी, एडवोकेट दिलशाद, एडवोकेट तौशिबा, ऐडवोकेट शाहनवाज, एडवोकेट फुरकान अली, एडवोकेट अफजल अंसारी, एडवोकेट हाजी युनुस मलिक, एडवोकेट आमिर सुहैल, एडवोकेट बेबी नाज, एडवोकेट आमिर सुहेल, एडवोकेट अंजुम, एडवोकेट अफसाना, एडवोकेट सुहैब आलम आदि मौजूद रहे।
