Pardesh ki gatha : जिला प्रशासन को चुनौती देते हुए बेहट तहसील क्षेत्र में 45-50 बीघा भूमि से किया जा रहा अवैध खनन, खनन विभाग और राजस्व विभाग अवैध खनन पर लगाम लगाने में नाकाम।
सहारनपुर / बेहट : तहसील बेहट क्षेत्र में खसरा नंबर. – 1342 ख (Neena Bohra), 1342 ग (Ranjeet Singh) and 1835, 1835 म (khalghat) ग्राम फैजाबाद में इससे अलग भी सुरेन्द्र सिंह बौरा ने कुछ भूमि लीज पर गयी है टोटल मिलाकर ग्राम फैजाबाद, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर में 82 बीघा भूमि है।
सूत्रों के मुताबिक इसी 82 बीघा भूमि में से लगभग 45-50 बीघा भूमि से गैरकानूनी तरीके से 9-10 फीट गहरा – गहरा अवैध खनन किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त भूमि के स्वामी ने पूर्व प्रधान के साथ मिलकर दिन – रात 3-4 पौकलैंड और 15-20 डंपर लगाकर लगातार अवैध खनन करके राज्य सरकार के राजस्व को भारी हानि पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेखौफ खनन करने वालों ने 45-50 बीघा भूमि से लगभग 85-90 हजार घनमीटर अवैध खनन किया जा चुका है।
अब देखना है कि जिला प्रशासन 45-50 बीघा भूमि से गैरकानूनी तरीके से किए गए लगभग 85-90 हजार घनमीटर अवैध खनन पर तीन गुणा पैनाल्टी लगाकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कितनी जल्दी धरातल स्तर पर ठोस कारवाई कर राज्य सरकार के राजस्व की भरपाई की जाऐगी।
हालांकि वर्ष 2018 में जिला प्रशासन की ओर से इसी क्षेत्र में करोड़ों रुपये के अवैध खनन / उपखनिज सामग्री को सीज किया गया था और बाद में राज्य सरकार के राजस्व को बढाने के लिए सीज किए गए अवैध खनन को निलाम किया गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रवासियों का कहना है कि अविलंब जिला प्रशासन की ओर से अवैध खनन पर तीन गुणा पैनाल्टी लगाकर धरातल स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो बहुत अवैध खनन के मामले को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष रखा जायेगा।
