वरिष्ठ पत्रकार के घर हुई रू. 4 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर नशेड़ी गिरफ़्तार,
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने श्रवणनाथ नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रावत के घर हुई ₹4 लाख की चोरी का सफल अनावरण किया है। 7 अक्टूबर 2026 को दर्ज इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आज, 18 अक्टूबर 2026 को आरोपी दविंदर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से बचे हुए ₹1,20,000 नगद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि वह स्मैक/हीरोइन का आदी है और नशे के खर्च पूरे करने के लिए चोरियां करता है। पत्रकार के घर से बड़ी रकम चोरी करने के बाद वह दिल्ली और हिमाचल भाग गया था, जहां उसने अधिकांश पैसे नशे और वेश्यावृत्ति में उड़ा दिए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
