हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 4 वाहन सीज, 25 के चालान,
हरिद्वार, 18 अक्टूबर 2026: आगामी त्योहारों के मद्देनजर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में टीम ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर सघन जांच की।
इस दौरान मीडिया की सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए जमालपुर कलां क्षेत्र में विशेष कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने और ओवरलोडिंग पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 04 वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा, मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 25 वाहनों के चालान काटे गए, जिनमें परमिट शर्तों की अनदेखी करने वाली 05 बसें भी शामिल हैं।
एआरटीओ नेहा झा ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन स्वामियों और चालकों से नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।
