राजकीय मॉडल महाविद्यालय हरिद्वार में वन्यजीव सप्ताह का आयोजन, छात्रों को दी वन्य जीवों की जानकारी,
हरिद्वार (प्रदेश की गाथा) राजकीय मॉडल महाविद्यालय में वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना गौतम और मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विवेक जोशी ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न वन्य जीव-जंतुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गुलदार, चीता, तेंदुआ, शेर, हाथी, गैंडा, चीतल और बारहसिंगा जैसे जंगली जानवरों और विभिन्न पक्षियों की विशेषताओं से छात्रों को अवगत कराया। प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना गौतम ने इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के लिए वन क्षेत्राधिकारी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजिका डॉ. निवेदिता प्रियदर्शिनी ने किया। इस दौरान डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, वन दारोगा राकेश कुमार, मोहित सैनी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, वन कर्मी और अनुप्रिया, रचना, लवकुश सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
