Pardesh ki gatha : ज्वालापुर- हरिद्वार प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन,
हरिद्वार : ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि०) कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं पत्रकार सम्मान समारोह
दिनांक 11 फरवरी 2026, बुधवार को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं खानपुर विधानसभा विधायक उमेश कुमार कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
आपको बताते चलें कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सैनी आश्रम, ज्वालापुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे से होगा।
कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित किए जाने के साथ-साथ प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी।
